बढ़ती टेक्नोलॉजी की दुनिया में यूज़र्स के डाटा को सुरक्षित रखना आसान नहीं है। ऐसे में दफ्तर या स्कूल में या दोस्तों को कोई महत्वपूर्ण फाइल भेजने के लिए हम PDF चुनते हैं, क्योंकि PDF फाइल अन्य फाइलों के मुकाबले पासवर्ड के साथ काफी ज़्यादा सुरक्षित होती है।
हालांकि कठिन या नए पीडीएफ पासवर्ड अक्सर कोई भी भूल जाता है और ऐसे में फाइल को समय पर आप खुद या जिसे भेजा है वो, एक्सेस नहीं कर पाते। ये समस्या अक्सर किसी के साथ भी आ जाती है और फाइल को खोलना काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में PDF फाइल का पासवर्ड कैसे पता करें?
यहां हम आपको यही बताने वाले हैं कि पासवर्ड प्रोटेक्टेड पीडीएफ फाइल का पासवर्ड कैसे ढूंढें और PDF पासवर्ड खोलने के आसान तरीके कौन से हैं।

पीडीएफ फाइल का पासवर्ड कैसे पता करें
- सबसे पहले आप PDF फाइल के ओनर (जिसने उसे बनाया है) से पूछें। फाइल भेजने वाले से पता करें कि उन्होंने क्या पीडीएफ पासवर्ड बनाया है। संभव है कि फाइल को मेल करते या आपको भेजते समय उन्होंने मैसेज में इसका पीडीएफ पासवर्ड आपको लिखा हो, अगर नहीं, तो उनसे इसके बारे में पता करें।
- अगर आप खुद अपनी PDF फाइल को पासवर्ड से सुरक्षित करके भूल गए हैं, तो एक बार Google Accounts की सेटिंग्स में जाकर Password Manager में ज़रूर चेक करें। हम अक्सर पासवर्ड सेव करके उन्हें भूल जाते हैं।
- अगर आपके किसी बिज़नेस या बैंक से मेल आया है या सरकार द्वारा Aadhaar Card PDF फाइल है, तो ऐसे में हमेशा PDF पासवर्ड आपके नाम के पहले चार अक्षर और जन्म के साल के चार नंबर (19XX) होते हैं। पीडीएफ फाइल को खोलने के लिए क्लिक करें और पासवर्ड मांगने पर इन चार अक्षरों और नम्बरों को बिना स्पेस के टाइप कर दें, आपकी फाइल खुल जाएगी।
इन तीन तरीकों से अगर आपका काम नहीं बनता है तो, आप Adobe Acrobat की मदद ले सकते हैं। ये सबसे आसान तरीका है।
Adobe Acrobat से PDF पासवर्ड कैसे हटाएं

आप Adobe Acrobat की मदद से भी PDF फाइल को आसानी से अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल ये आसान स्टेप्स अपनाने हैं।
- सबसे पहले अपने डेस्कटॉप या मोबाइल से Adobe एप्लीकेशन खोलें।
- अब इसमें Tools सेक्शन में जाएँ।
- अब Protect पर क्लिक करें, फिर Encrypt पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको Remove Security का विकल्प मिलेगा, उसे क्लिक करें और बस आपका काम हो गया।
इसके बाद आपकी अनलॉक पीडीएफ पासवर्ड की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आप फाइल को बिना PDF पासवर्ड देख सकते हैं। हालांकि अगर PDF फाइल को एडिट करने के लिए परमिशन पासवर्ड लगा है, तो आपको यहां वो पासवर्ड डालना होगा।
Google Chrome का इस्तेमाल करें

इन सभी तरीकों के अलावा आप पीडीएफ पासवर्ड अनलॉक के लिए Google Chrome का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके बाद अगर आप इसे किसी और को भेजें, तो उन्हें पासवर्ड प्रोटेक्शन के कारण खोलने में देरी या परेशानी ना हो।
- इसके लिए सबसे पहले PDF फाइल को डाउनलोड करें।
- अब इसे Google Chrome में खोलें।
- पासवर्ड मांगने पर पासवर्ड भरें।
- अब दायीं साइड पर ऊपर Print का कमांड दें।
- इसके बाद डॉक्यूमेंट पर राइट क्लिक करके Save As PDF file पर जाएँ और इसे अपने डिवाइस में सेव कर लें।
- इसके बाद आप जिसे भी ये डॉक्यूमेंट भेजेंगे, वो इसे बिना पासवर्ड खोल पाएंगे।
थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करें
इन तरीकों के अलावा कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स ऐसी हैं, जिनके द्वारा आप मुफ्त में पीडीएफ पासवर्ड अनलॉक कर सकते हैं। ये ऐप्स आपको डाउनलोड करने की ज़रुरत नहीं है, आप अपने डेस्कटॉप पर ब्राउज़र में इनकी वेबसाइट खोलें और PDF फाइल इन पर अपलोड करके, पासवर्ड हटा सकते हैं। हालांकि कई बार या इनमें से कुछ में पासवर्ड अनिवार्य हो सकता है। लेकिन इनमें आपको कुक बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है –
- अगर आप थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करके, किसी महत्वपूर्ण या निजी जानकारी वाले डॉक्यूमेंट के लिए अनलॉक पीडीएफ पासवर्ड का प्रोसेस अपना रहे हैं, तो ये करने की सलाह हम बिलकुल नहीं देंगे, क्योंकि ऐसे में आपकी जानकारी का दुरूपयोग होने या डाटा लीक होने की पूरी आशंका है।
- थर्ड पार्टी टूल कई बार एन्क्रिप्टेड फाइलों के पासवर्ड हटाने में सफल नहीं हो पाते हैं।
- अगर ये PDF फाइल आपकी नहीं है, तो दूसरों की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए आपको PDF फाइल नहीं खोलनी चाहिए।
हमारा दृष्टिकोण / हमारे विचार / आपके सभी प्रश्नों का उत्तर –
धीरे-धीरे दुनिया में डिजिटलीकरण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में किसी के साथ ही कोई ख़ास जानकारी शेयर करने से पहले उसे सुरक्षित करना ही समझदारी है। हालांकि ऐसे में पासवर्ड याद रखना या उसे कहीं संभाल कर रखना भी उतना ही ज़रूरी है, ताकि ज़रूरत पड़ने पर आप इस जानकारी या डॉक्यूमेंट को एक्सेस कर सकें। ऐसे में अगर आप पासवर्ड भूल गए हैं, इस ज़रूरी जानकारी को एक्सेस करना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को सुलझाने के लिए आप PDF फाइल का पासवर्ड कैसे पता करें, उससे सम्बंधित हमने सारी जानकारी यहां देने की पूरी कोशिश की है। इन सभी तरीकों से आपको सहायता ज़रूर मिलेगी, लेकिन पासवर्ड के बिना अगर आप फाइल साझा करना चाहते हैं, तो केवल भरोसेमंद लोगों के साथ ही करें। साथ ही किसी ऐसी थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल ना करें, जो भरोसेमंद नहीं है।

